जनिएं पर्यटकों के साथ होने वाले धोखधड़ी…
यात्रा करना इंसान की जिंदगी का एक अभिन्न अंग है, विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यात्राएं की जाती है। कुछ व्यक्ति जरूरी काम संबंधी ट्रैवल करते हैं जबकि कुछ नए गंतव्यों की तलाश या मानसिक और शारीरिक शांति के उद्देश्य से ट्रैवल करते हैं। यात्रा करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है यह किसी ट्रैवलर्स से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। नए जगहों की ओर रूख करता इंसान कई तरह की चुनौतियों के घिरा होता है। आपने कई बार पर्यटकों के साथ धोखधड़ी के मामले तो सुने ही होगें…कई बार नए चेहरों को देखते ही लोग उन्हें परेशान करने लगते हैं। परेशान करने वाले का एक ही उद्देश्य होता है कि आपसे किसी भी तरह पैसे एंठ ले। इस खास लेख में आज हम उन चैलेंजेस या यूं कहे स्कैम से आपको आगाह करने जा रहे हैं जो आपके साथ भी घट सकते हैं। ये स्कैम न सिर्फ आपको आर्थिक चोट पहुंचाएंगे बल्कि शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी बढ़ा सकते हैं। ऑटो का तेज मीटर किसी नए शहर का भ्रमण करने में सबसे ज्यादा परेशानी जगहों को ढूढने में होती है। अपने शहर का हर किसी को पता होता है कि फलां गली या फलां सड़क कौन से स्थान को जा रही है। लेकिन नए ...