Northeast India: आपके सफर को यादगार बना देंगी से खूबसूरत जगहें

Northeast India: आपके सफर को यादगार बना देंगी से खूबसूरत जगहें
भारत में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। लद्दाख, राजस्थान, गोआ आदि जगहों पर घूमने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं लेकिन देश का पूर्वोतर इलाका भी ट्रेवल के लिए बेस्ट माना जाता है। इस बार आप भी कुछ नया देखने चाहते हैं तो परिवार के साथ नॉर्थन इंडिया घूमने के प्लान बना सकते हैं। आइए जानें वहां की कुछ खास जगहें जो आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी।

River Umngot, Meghalaya

मेघालय की अमंगोत नदी बहुत खूबसूरत है। इसे नदी का नजारा स्वर्ग से कम नही है क्योंकि नदी का पानी शीशे की तरह साफ दिखाई देता है। इसी वजह से यह नदी पर्यटकों की खास पसंद बनी हुई है।

Nohkalikai Falls, Meghalaya

झरने देखने का शौक है तो मेघालय का नोक्कलिकाई फॉल्स सबसे बेस्ट है। इसकी कुदरती खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। दिसंबर से फरवरी के बीच का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा है।

Dzukou Valley, Nagaland-Manipur

नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर यह घाटी बहुत खूबसूरत है। यह 2452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुदरती नजारों से भरपूर यह वैली आपके सफर को और भी यादगार बना देगी।

Comments