चार कैमरे और ग्लास फिनिश बैक वाला ये स्मार्टफोन हो गया है बहुत सस्ता, कीमत अब आपकी बजट में

चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी हुआवेई के सब ब्रांड हॉनर ने इस साल खूबसूरत डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ हॉनर 9 लाइट स्माटफोन को भारतीय मार्केट में लांच किया था। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए दमदार फीचर्स वाले कुल चार कैमरे है। ग्लास फिनिश के साथ बैक पैनल इस फोन को आकर्षक बनाता है। कंपनी ने कुछ ही दिनों के लिए इस फोन को बहुत सस्ता कर दिया है। अब सस्ता बजेट में ये खूबसूरत स्मार्टफोन आपको भी पसंद आ जायेगा। आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

चार कैमरे और ग्लास फिनिश बैक वाला ये स्मार्टफोन हो गया है बहुत सस्ता, कीमत अब आपकी बजट में
Third party image reference
Honor 9 Lite की कीमत
ऐसे में इस फोन की कीमत मार्केट में 13,999(एमआरपी) रुपये है। लेकिन इस समय सुनहरा मौका है कि ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 13 से 16 दिसंबर तक हॉनर डेज सेल शुरू हैं। इस फोन को 4,000 रुपये की कटौती के साथ 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही इस फोन के ग्राहकों को एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस ऑफर का लाभ उठाकर हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन को इस समय कुल 4,500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

Third party image reference

Third party image reference
Honor 9 लाइट की फीचर्स
हॉनर का ये फोन डुएल नैनो सिम सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 3जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर आप इसमें 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। इस खूबसूरत स्मार्टफोन में 5.65 इंच का फुल एचडी प्लस टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। यह 16.7M कलर और रेजोल्यूशन 1080×2160 पिक्सेल के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8 ओरियो पर चलता है। इसमें स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.36 गीगाहर्टज हुआवेई हाईसिलिकॉन किरिन 659 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीन लोगों के लिए इस फोन में सामने की तरफ भी 13+2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन की कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G वोल्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई 802.11एसी, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में पावर बैकअप लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलती हैं। इस फोन में प्रोटेक्शन के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Third party image reference
आपको भी हॉनर के इस फोन के बारे में जानकारी अच्छी लगे तो लाइक और शेयर करें और अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन पर जरूर दें। साथ ही हमें फॉलो करना ना भूले, धन्यवाद।

Comments