घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इस देश की खूबसूरती आपको कराएगी स्वर्ग के दर्शन
हर एक इंसान को घूमने-फिरने का शौक होता है जिसके लिए वह अलग-अलग और नई जगह घूमने की इच्छा रखता है। भारत में कई ऐसे स्थान हैं जो घूमने के लिए परफेक्ट है। आज हम आपको एक देश की खूबसूरती से अवगत कराएंगे-
चीन में सैर के लिए कई जगहें हैं। इन जगहों का इतिहास भी बहुत खास है। ऐसी ही एक जगह है चीन का तियाजी माउंटेन। तियाजी का अर्थ स्वर्ग का बच्चा (Son of Heaven) होता है।
यहां के नजारे इस नाम को पूरी तरह सही ठहराते हैं। इस जगह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस इलाके में मार्बल की अनगिनत पहाड़ियां है। सबसे ऊंची चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 1262.5 मीटर है। इस चोटी से पूरी जगह स्वर्ग की तरह नजर आती है।
यहां का मौसम बदलता रहता है। कभी साफ आसमान तो कभी बादलों की छटा बिखरी होती है। बादलों के ऊपर अनगिनत चोटियां बहुत ही शानदार लगती हैं।
चीन की सरकार ने इस खूबसूरती को देखने के लिए केबल कार की व्यवस्था कर रखी है तथा पहाड़ियों के सहारे सहारे पाथ वे भी बना रखे है।

Comments
Post a Comment