Gionee की होगी वापसी, भारत में दो नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने वाली चीनी ब्रांड जियोनी भले ही मुश्किलों के दौर से गुजर रही है लेकिन कंपनी बैकफूट पर जाने के बिल्कुल मूड में नहीं है। ख़बरों के मुताबिक कंपनी की स्थिति इतनी ख़राब है कि कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि आपको बता दें यही कंपनी भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन जल्द ही उतार सकती है। जिसकी एक झलक फ्लिपकार्ट पर देखने को मिला है।
Gionee की होगी वापसी, भारत में दो नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
gionee-will-be-returning-launch-two-new-smartphones-india
gionee-will-be-returning-launch-two-new-smartphones-india
आपको याद दिला दें कि जियोनी ने भारतीय बाजार में पिछले 7 महीनों से कोई स्मार्टफोन लांच नहीं किया है। कहा जा रहा है कि जुए की लत की चलते कंपनी के मालिक 10 अरब युआन (करीब 1 खरब रुपये) हार गए हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि उनकी कंपनी दिवालियेपन के कगार पर खड़ी हो गई है। निक्केई एशियन रिव्यू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के एक कोर्ट ने जियोनी में उसके चेयरमैन और सीईओ लियू लिरोंग का 41.4% स्टेक दो साल के लिए फ्रीज कर दिया है।
इसका खामियाजा कंपनी को भारतीय बाजारों में भी उठाना पड़ा है। भारतीय शेयर होल्डर ने अपना इंटरेस्ट जियोनी की तरफ से खींचा है जिससे कंपनी का शेयर लुढ़का है। फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने जिस स्मार्टफोन का टीजर लांच किया है वह बेहद शानदार है। माना जा रहा है कि मुश्किलों के दौर से गुजर रही कंपनी अपने ग्राहकों को कम पैसे में बेहतरीन फीचर वाला स्मार्टफोन देने जा रहे है। दावा है कि कम बजट में इन स्मार्टफोन का कैमरा शानदार होगा।

नए स्मार्टफोन की झलक


हालांकि अभी तक कंपनी ने लांच होने वाले स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जारी नहीं किया है, लेकिन हमें एक बात से आश्वस्त करा दिया है कि भविष्य में भी मार्केट में जियोनी के स्मार्टफोन नजर आते रहेंगे। फ्लिपकार्ट पर जो टीजर जारी हुआ है उसमें देख सकते हैं कि शीर्ष बाएं कोने में बैक साइड पर डबल स्टैंड कैमरा है। इसके पीछे पैनल के ऊपरी केंद्र में स्थित एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

2013 में भारत आई थी कंपनी


जियोनी इंडिया ने 2013 में अपने कारोबार की शुरुआत विराट कोहली, आलिया भट्ट और श्रुति हासन जैसे ब्रांड एंबेसडर्स का सहारा लेकर की थी। सेल्फी फोटोग्राफी को अपने स्मार्टफोन की खासियत के रूप में प्रचारित किया था। 2016 में लिरोंग ने भारत का दौरा किया और हरियाणा सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करके मोबाइल फोन हब स्थापित करने का वादा किया। 28,000 लोगों को नौकरी देने की बात की, लेकिन योजना परवान न चढ़ सकी।

Comments