भारतीय बाजार में चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने कुछ महीने पहले अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। बता दें कि इस स्मार्टफोन का नाम Oppo Find X है और यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर लॉन्च किया गया था। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत मे इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 59,999 रुपये है। Oppo Find X लुक्स के मामले में बेहतरीन स्मार्टफोन है। इसका लुक काफी हद तक Samsung Galaxy S9 series से मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 93.8% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। जो कि इसके लुक को काफी आकर्षक बनाता है। फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस यूजर्स को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के दौरान अच्छी फील देगा। अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में इस स्मार्टफोन में वीडियो देखने का मजा काफी अलग आता है। अगर इस फोन को इस साल का सबसे खूबसूरत स्मार्टफोन कहा जाए तो यह कहना बिल्कुल गलत नही होगा।
Third party image reference
क्यों खरीदें?
क्योंकि इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल का है। इसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का 2.4 गीगाहर्टज एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.1 के साथ 25 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.5 के साथ 12 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर फिक्स्ड फोकस डेप्थ कैमरे दिए गए हैं। इसके फ्रंट में एलईडी फ्लैश और प्रो लाइटिंग मोड व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फिक्स्ड फोकस कैमरा सेंसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन को पाॅवर सप्लाई देने के लिए 4000 एमएएच की दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए 6 जीबी रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज 128 जीबी है जिसे 256 तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड के 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है।
Third party image reference
क्यों न खरीदें?
मुझे तो कोई भी वजह दिखी, जिस कारण इस स्मार्टफोन को न खरीदा जाए। अगर आपको और कोई कमी दिखी हो तो अभी कमेंट करें और मुझे बताये।
खास टिप:- अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इससे अच्छा स्मार्टफोन और कोई भी नही मिल सकता।
किसी भी स्मार्टफोन से जुडी लेटेस्ट जानकारी को सबसे पहले पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए फॉलो के बटन को दबाकर हमें फॉलो और लाइक करना न भूलें।


Comments
Post a Comment